Pages

Saturday, 19 March 2022

ACID AND BASE SOME IMPORTANT QUESTION AND ANS 2022

  Q 1. निम्न में से अम्ल कौन सा है | 

    (i) NaOH           (ii) KOH        (iii) Ca(OH)2     (iv)  CH3COOH 

Q 2. निम्न में से क्षार कौन सा है | 

   (i) H2SO4          (ii)    HNO3    (iii)  CH3COOH    (iv)  Mg(OH)2

Q 3. अम्ल  परिभाषित कीजिये |  

ANS :- आरहेनियस के अनुसार :- अम्ल वे पदार्थ है जो जलीय विलयन मे  (H +) हाइड्रोजन आयन देते है , ये स्वाद मे खट्टे होते है |   

जैसे :- H2SO4 , HCl , HNO3 ,HCN , CH3COOH , HCOOH आदि | 

Q 4. क्षारको  परिभाषित कीजिये | 

ANS :- आरहेनियस के अनुसार :- वे पदार्थ जो आयनन के बाद जल मे वियोजित होकर हाइड्रोक्साइड आयन (OH-) देते है , क्षार या क्षारक कहलाते है | क्षारक लाल लिटमस को नीला कर देते है | 

जैसे :- KOH , NaOH ,Ba(OH)2 ,NH4OH , Al(OH)3

Q 5. अम्लों के 2 प्रयोग लिखिए | 

ANS :- अम्लों के प्रयोग 

1.   सल्फ्यूरिक अम्ल का उपयोग लैड बैटरियों मे , पेट्रोलियम उद्योग मे , प्लास्टिक , कृत्रिम रेशे बनाने , उर्वरक निर्माण , आदि मे प्रयुक्त किया जाता है |

2.   नाइट्रिक अम्ल का उपयोग सोने चाँदी के सोधन में किया जाता है | उर्वरक , ओषधि , विस्फोटक बनाए मे किया जाता है |

3.   हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का उपयोग वस्त्र उद्योग मे किया जाता है |

4.   कपड़ा से जंग के दाग धब्बे हटाने के लिए ऑक्जेलिक अम्ल का प्रयोग किया जाता है।

Q 6 . क्षारो के 2  प्रयोग लिखिए | 

ANS :- क्षारको के उपयोग :- 

1.   साबुन बनाने मे | 

2.   वस्त्रो की रंगाई मे | 

3.   कागज उद्योग मे | 

4.   चमड़ा उद्योग मे , खारे जल को मृदु बनाने मे , ब्लीचिंग पाउडर बनाने मे | 

Q 6 . अम्लों के दो रसायनिक गुण लिखिए | 

  • क्षारो से अभिक्रिया :- अम्ल क्षारो से अभिक्रिया करके उनके प्रभाव को ख़तम कर देते है और लवण व जल है , इस प्रक्रिया को उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते है | 

 अम्ल     +     क्षार        →      लवण     +     जल

  HCl    +    NaOH     →    NaCl   +  H2O

  • धातु कार्बोनेटो व धातु बाइकार्बोनेटो से क्रिया :- अम्ल धातु कार्बोनेटो व धातु बाइकार्बोनेटो से क्रिया करके लवण , कार्बन डाई ऑक्साइड व जल बनते है | 

धातु कार्बोनेटो व धातु बाइकार्बोनेटो  +  अम्ल  → लवण + कार्बन डाई ऑक्साइड  + जल 

 CaCO3    +     H2SO4  → CaSO4   +    CO2   +   H2O

  • धातुओं से क्रिया :- अम्ल सक्रीय धातुओं से क्रिया करके लवण व हाइड्रोजन गैस मुक्त करते है |

धातु  +  अम्ल     →     लवण  +  हाइड्रोजन गैस 

YOUTUBE CHANNAL – CLICK HERE

WEBSITE – CLICK HERE

 

 

 

क्लास-10 अध्याय-13 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

  क्लास-10 अध्याय-13 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज सन् 1820 में वैज्ञानिक हैंस क्रिश्चियन ऑर्स्टेड ने...