Pages

Sunday, 3 October 2021

पाठ - 4 कार्बन व उसके यौगिक

 M.D.M PUBLIC SCHOOL JANI KHURD

HOME ASSIGNMENT
SESSION – 2020 – 2021
CLASS – 10th

SUBJECT – CHEMISTRY 
SUBJECT  TEACHER - RAJ KUMAR SIR

पाठ  -  4        कार्बन व उसके यौगिक 


(i) खनिज पदार्थ :- वे पदार्थ जो भू - पर्पटी से प्राप्त होते है , उन्हें खनिज पदार्थ कहते है | 

जैसे :- लोहा , सोना , चाँदी आदि | 



(ii) वनस्पति पदार्थ :- वे पदार्थ जो पेड़ - पौधों , आदि से प्राप्त होते है , उन्हें वनस्पति पदार्थ कहा जाता है | 

जैसे :- रबड़ , फलों के रस , गोंद , कपास , आदि | 

(iii)  जंतु पदार्थ :- वे पदार्थ जो जीव-जन्तुओ से प्राप्त होते है , उन्हें जंतु पदार्थ कहा जाता है | 

जैसे :- एल्बुमिन , यूरिया गोब्बर , आदि | 

रासायनिक पदार्थो का वर्गीकरण :- 

रासायनिक पदार्थो का वर्गीकरण दो प्रकार से किया जाता है -

(i) कार्बनिक पदार्थ :- वे पदार्थ जिनकी प्राप्ति जीव-जन्तुओ अथवा वनस्पतियो से होती है कार्बनिक पदार्थ की श्रेणी में रखे गए है | 

(ii) अकार्बनिक पदार्थ :- वे पदार्थ जिनकी प्राप्ति जीव-जन्तुओ के अतिरिक्त  अन्य किसी स्त्रोत से होती है , उन्हें अकार्बनिक पदार्थो की श्रेणी में रखा गया है | 

नोट :-  सन 1784 में लेवोशिये ने सिद्ध किया कि कार्बन प्रत्येक कार्बनिक पदार्थ का आवश्यक अवयव है | 


जैवशक्ति सिद्धांत :-  फ्रांसीसी वैज्ञानिक बर्जीलियस ने बताया कि कार्बनिक यौगिक की बनने के लिए जैव शक्ति का होना आवश्यक है | बर्जीलियस की इस अवधारणा को बर्जीलियस का जैव शक्ति का सिद्धांत कहा गया | 

जैव शक्ति का अंत :- सर्वप्रथम जर्मन वैज्ञानिक फ्रेडरिक व्होलर ने सन 1828 में में प्रयोगशाला में कार्बनिक यौगिक अमोनियम सायनेट को गर्म करके यूरिया ( NH4CNO ) नमक कार्बनिक पदार्थ प्राप्त किया | 




NH4CNO      →      NH2CONH2



कार्बनिक रासायनिक की आधुनिक परिभाषा :- सामान्यत कार्बनिक यौगिक कार्बन तथा हाइड्रोजन से मिलकर बने होते है तथा इनके अतिरिक्त अधिकांश यौगिकों में O, N,S,P या हेलोजन परमाणु भी उपस्थित हो सकते है |  

हाइड्रोकार्बनिक यौगिक :- जिन कार्बनिक यौगिकों में केवल कार्बन व हाइड्रोजन होता है उन कार्बनिक यौगिकों को हाइड्रोकार्बन यौगिक कहते है | 

जैसे :-  इथिलीन [Ethylene (C2H4)], एसेटीलीन [Acetylene (C2H2)], इत्यादि।


हाइड्रोकार्बन व्युत्पन्न :- वे कार्बनिक यौगिक जिनमे कोई अन्य परमाणु या परमाणुओं का समूह हाइड्रोकार्बनों में से किसी एक या एक से अधिक हाइड्रोजन परमाणुओं के प्रतिस्थापन से बनते है , हाइड्रोकार्बन व्युत्पन्न यौगिक कहलाते है | 

कार्बन में आबंध :- सभी परमाणु जिनकी (अष्ठक) अंतिम कक्षा पूर्ण नहीं है , ऐसे सभी परमाणु अपनी अंतिम कक्षा को पूर्ण करने के लिए किसी दूसरे परमाणु से एक विशेष प्रकार की साझेदारी करते है | 

कार्बन भी एक ऐसा ही परमाणु है जिसकी अंतिम कक्षा पूर्ण नहीं है , इसमें कुल 6 इलेक्ट्रान है  |

C   =  2 , 4

अंतिम कक्षा में 4 इलेक्ट्रान चाहिए | 
(I) यह चार इलेक्ट्रान ग्रहण करके   ऋणायन बना सकता है लेकिन 6 प्रोटोन वाले नाभिक के लिए दस इलेक्ट्रान , अर्थात चार अतिरिक्त इलेक्ट्रान धारण करना मुश्किल हो सकता है | 
(II) ये चार इलेक्ट्रान खोकर   धनायन बना सकता है | लेकिन चार एलेक्ट्रोनो को खोकर 6 प्रोटॉनों वाले नाभिक में केवल दो इलेक्ट्रान का कार्बन का धनायन बनाने के लिए अति आवश्यक ऊर्जा की आवश्यकता होती है | 

सहसंयोजकता बन्ध व सहसंयोजकता :- दो सामान या आसमान परमाणुओं के मध्य बराबर की साझेदारी द्वारा जो बन्ध बनते है , उन्हें सहसंयोजक बन्ध कहते है तथा इस तरह बने यौगिकों को सहसंयोजी यौगिक कहलाते है | 

ये बन्ध निम्न प्रकार के होती है - 

(I) एकल बन्ध :- जब किन्ही दो परमाणुओं के मध्य एक एक इलेक्ट्रोनो की साझेदारी होती है तो उनके बीच एकल बन्ध ( ー ) बनता है | 



(II) द्विबंध :- जब किन्ही दो परमाणुओं के मध्य दो दो इलेक्ट्रोनो की साझेदारी होती है तो उनके बीच द्विबंध बन्ध ( ニ ) बनता है | 



(III) त्रिबन्ध :- जब किन्ही दो परमाणुओं के मध्य तीन-तीन  इलेक्ट्रोनो की साझेदारी होती है तो उनके बीच त्रिबन्ध (☰) बनता है | 




अभी कार्य बाकि। ..... 


CHEMISTRY FOR CLASS 9th 

पाठ-१ हमारे आस पास के पदार्थ | पदार्थ (द्रव्य) क्या है ? CLASS 9TH - CLICK HERE

पाठ - 2    क्या हमारे आस - पास के पदार्थ शुद्ध है CLASS 9TH CH 2 CLICK HERE

पाठ - 3 परमाणु और अणु                                                              - CLICK HERE


      PHYSICS FOR CLASS 9th
 

पाठ - 8 गति  CLASS 9TH                                                          - CLICK HERE

पाठ - 9 बल तथा गति के नियम                                                      - CLICK HERE

पाठ - 10 गुरुत्वाकर्षण (GRAVITY 9TH CLASS )                          - CLICK HERE

पाठ - 11 कार्य तथा ऊर्जा (work and energy)                                  - CLICK HERE

CHEMISTRY FOR CLASS 10th 

    पाठ - 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण                                    -  CLICK HERE  

पाठ-2 अम्ल व क्षार ( ACID AND BASE )                                          -   CLICK HERE

पाठ - 3 धातु और अधातु                                                                       -   CLICK HERE

पाठ - 4 कार्बन व उसके यौगिक                                                             -   CLICK HERE


पाठ - 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ और समीकरण  - CLICK HERE

पाठ-2 अम्ल व क्षार ( ACID AND BASE )   -  CLICK HERE

पाठ - 3 धातु और अधातु (Mattel And Non Mattel) - CLICK HERE

पाठ - 4 कार्बन व उसके यौगिक - CLICK HERE

No comments:

Post a Comment

क्लास-10 अध्याय-13 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव

  क्लास-10 अध्याय-13 विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव की खोज सन् 1820 में वैज्ञानिक हैंस क्रिश्चियन ऑर्स्टेड ने...